प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना 2019
| PMJJBY 2019
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
क्या है :-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई महत्वाकांक्षी सामाजिक सुरक्षा
कार्यक्रम शुरू किए हैं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना भी उनमें से एक है यह
मूल रूप से एक सावधि जीवन बीमा पॉलिसी है इसका सालाना आधार पर या लंबी अवधि के लिए
नवीनीकरण किया जा सकता है पॉलिसीधारक की मौत होने पर यह उसे जीवन बीमा कवरेज
मुहैया कराएगी। भारत सरकार ने समाज के गरीब और कम आय वर्ग के विकास के लिए एक नई
जीवन बीमा योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना शुरू की है एक शुद्ध अवधि
बीमा योजना के रूप में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना 18 से 50 वर्ष के आयु वर्ग के
लोगों के लिए उपलब्ध है।वह स्व-प्रमाणन जमा कर सकता है जिसमें उसे बताना होगा कि
उसका स्वास्थ्य अच्छा है और वह पूरी प्रीमियम चुकाने को तैयार है यदि कोई पहले
वर्ष के बाद भी इस योजना का हितग्राही बने रहना चाहता है तो उसे उस साल 31 मई तक बैंक खाते से
पैसे कटने की सहमति देनी होगी जो भी इसके बाद पॉलिसी का नवीनीकरण कराता है उसे
स्वास्थ्य अच्छा होने का स्व-प्रमाणन करना होगा साथ ही सालाना प्रीमियम भी एकमुश्त
चुकानी होगी यदि कोई पहले साल में योजना से नहीं जुड़ता तो वह आगे चलकर अच्छे
स्वास्थ्य का स्व-प्रमाणन कर सालाना प्रीमियम चुकाकर इस योजना क तहत पंजीयन करा
सकता है। यही प्रक्रिया उन लोगों के लिए भी लागू होगी जिन्होंने पॉलिसी लेने के
बाद बीच में छोड़ दी और दोबारा शुरू करना चाहते है|
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना विशेषताएं /उद्देश्य :-प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एक नवीकरण अवधि की बीमा
पॉलिसी है जो कि वार्षिक रूप से जीवन बीमा कवरेज प्रदान करती है जिस का बीमा किया
गया है उस व्यक्ति के निधन के मामले में बीमा कम्पनी उसके व्यारा नामित किये हुए
व्यक्ति को 2,00,000 रुपये, देती
है इसकी प्रीमियम दर बीमा पालिसी में सबसे किफायती है इसके लिए आप को सिर्फ 330 रूपए
देने होंगे ये प्रति वर्ष के लिए रही है तो आप के नवीन वर्ष में इसका प्रमियम
दुबारा से 330 देना
होगा |प्रधानमंत्री
जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) में बीमा खरीदने के लिए किसी मेडिकल जांच की जरूरत नहीं है प्रधानमन्त्री
जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के तहत टर्म प्लान लेने के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 50 साल है इस पॉलिसी की
परिपक्वता की उम्र 55 साल
है प्रधानमन्त्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के तहत टर्म प्लान को हर साल रिन्यू कराना
पड़ता है इसमें अश्योर्ड अमाउंट यानी बीमा की रकम 2,00,000 रुपये है
प्रधानमन्त्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY)के लिए सालाना प्रीमियम 330 रुपये
है यह रकम आपके बैंक खाते से ईसीएस के जरिए ली जाती है योजना की रकम में बैंक
प्रशासनिक शुल्क लगाते हैं इसके अलावा इस रकम पर GST भी लागू है| प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लिए पात्रता :- प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एक टर्म इंश्योरेंस प्लान
है| प्रधानमंत्री
जीवन ज्योति बीमा योजना में निवेश के बाद अगर व्यक्ति की मौत हो जाती है तो उसके
परिवार को 2 लाख
रुपए मिलते हैं| देश
के हर आदमी तक जीवन बीमा का लाभ पहुंचाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने 9 मई 2015 को
PMJJBY शुरू की थी किसी बीमा कंपनी के टर्म प्लान का मतलब जोखिम से सुरक्षा है| टर्म प्लान में
पॉलिसीधारक की मौत होने पर ही बीमा कंपनी इंश्योरेंस की रकम का भुगतान करती है अगर
पॉलिसी लेने वाला व्यक्ति समय पूरा होने के बाद भी ठीक-ठाक रहता है तो उसे कोई लाभ
नहीं मिलता| जो
व्यक्ति प्रारंभिक नामांकन की अवधि के बाद,31 अगस्त 2015 या 30 नवंबर 2015 तक की विस्तारित अवधि तक,जैसा भी मामला हो,योजना में शामिल हो
रहे हैं उन्हें ,एक
आत्म-प्रमाणीकरण देना आवश्यक होगा की उनका स्वास्थ्य अच्छा है और वे किसी भी ‘गंभीर बीमारियों’ जैसा की नामांकन के
समय सहमति सह घोषणा पत्र में उल्लेख किया गया है,से ग्रस्त नही हैं। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ
:- 1.) प्रधानमंत्री जीवन
ज्योति बीमा योजना 18 से
50 वर्ष
आयु समूह के व्यक्तियों को उपलब्ध कराई जाएगी 2.) संबंधित व्यक्तियों का
बैंक खाता होना चाहिए 3.) जो लोग यह पॉलिसी 50 साल के पहले लेते हैं| उन्हें
जीवन बीमा का कवर 55 साल
तक मिलेगा 4.) यह लाभ पाने के लिए
नियमित रूप से प्रीमियम का भुगतान करना होगा। 5.) पॉलिसीधारक को सालाना 330 रुपए
का भुगतान करना होगा 6.) यह राशि हर साल उनके
बैंक खाते से काट ली जाएगी। वह भी एक बार में। यह काम बैंक से होगा, जहां यह पॉलिसी शुरू
होगी। 7.) प्रधानमंत्री जीवन
ज्योति बीमा योजना में रिस्क कवरेज दो लाख रुपए है। पॉलिसी एक साल से ज्यादा अवधि
के लिए ली गई तो जितने साल के लिए यह पॉलिसी ली गई है, उतने साल तक हर साल
संबंधित बैंक खाते से पैसा काट लिया जाए
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा
योजना आवेदन की प्रक्रिया :- इस योजना की पेशकश भारतीय जीवन बीमा निगम कर रहा है। हालांकि
यदि कोई अन्य जीवन बीमा कंपनियां इस कार्यक्रम से जुडना चाहती हैं तो संबंधित
बैंकों के साथ अनुबंध कर जुड़ सकती हैं पीएमजेजेएस के मामले में जिन बैंकों के
उपभोक्ता इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे उन्हें मास्टर अकाउंट होल्डर माना जाएगा एलआईसी
और अन्य बीमा कंपनियां दावा भुगतान और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अंतिम रूप देंगी
जो सरल और अंशधारकों के लिए सहज होने की उम्मीद की जा सकती है यह बैंकों के साथ
परामर्श के बाद किया जाएगा।मास्टर अकाउंट होल्डर होने और हर साल प्रीमियम काटने के
अलावा बैंकों की कुछ अन्य भूमिकाएं भी तय की गई हैं। उनका प्राथमिक दायित्व खातों
से काटी गई प्रीमियम को बीमा कंपनियों तक पहुंचाना है। उन्हें यह काम भी करने होंगे
PMJJBYApplication Form
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना 2019 PDF:- Click Here
अगर हमारे द्वारा बताइए कि जानकारी अच्छी लगी है|अपने
परिवार दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें ताकि भारत में अभी भी बहुत सारे परिवार हैं
जो भारतीय गवर्नमेंट द्वारा चलाई जा रही योजना के बारे में पता नहीं है| जिस कारण
बहुत सारे परिवार ऐसी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं|
0 Comments