प्रधानमंत्री जनधन योजना 2019 | प्रधानमंत्री जनधन योजना Form PDF
प्रधानमंत्री जनधन योजना 2019:-
प्रधानमंत्री जन धन योजना गरीबी को ध्यान में रखकर बनाई गई है जिससे उनमें बचत की भावना का विकास हो और साथ-साथ उनमें भविष्य की सुरक्षा का एक अहम भाव भी जागे प्रधानमंत्री जन धन योजना केंद्र सरकार का बड़ा और अहम फैसला है जो देश की नीव को मजबूत रखेगा अगर जरूरत पड़ने पर हमारे पास पैसे हों तो हमारी सारी चिंताएं दूर हो जाती हैं। जीवन में आपात स्थिति कभी-न-कभी सामने आ जाती हैं ऐसी स्थिति में अगर हमारे पास पैसा हो तो किसी के भी सामने हाथ फैलाना नहीं पड़ता है लेकिन आज की पीढ़ी भौतिकतावाद से प्रभावित है उनके जीवन का मूलमंत्र होता है कमाओ खाओ और मौज करो लेकिन ऐसा करते समय वे दूरदर्शिता को भूल जाते हैं भविष्य की चिंता नहीं करते और धन को बर्बाद करते रहते हैं। और समझदारी इसी में होती है कि थोडा-थोडा पैसा बचाकर बैंक में जमा कराना चाहिए इसलिए प्रधानमंत्री जन धन योजना गरीब जनता को सशक्त बनाने के लिए चलाई जा रही है इसमें जिस भी देशवासी का एक भी बैंक अकाउंट नहीं है उनसे बैंक अकाउंट खोलने की अपील की गई है। इसके अलावा अगर कोई भी भारतीय नागरिक अपने पहले से खुले हुए अकाउंट को प्रधानमंत्री जन धन योजना में शामिल करना चाहता है तो वह ऐसा कर सकता है उसे भी वह सभी सुविधाएँ दी जाएँगी जो सभी इस योजना के तहत दी जा रही हैं।इस आलेख में जन धन योजना से लाभ 2019 , जन धन योजना लोन , जन धन योजना अकाउंट लिमिट 2019 , जन धन खाता ऑनलाइन , जन धन योजना मिनिमम बैलेंस , जन धन योजना लोन स्कीम , जन धन योजना अकाउंट ओपनिंग फॉर्म , Jan Dhan Yojana in Hindi Rules 2019 , Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana in Hindi Pdf , Jan Dhan Yojana Deposit Limit , Jan Dhan Yojana in Hindi Rules , Jan Dhan Yojana Loan Scheme , Jan Dhan Yojana in Hindi Application Form , Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana Pdf आदि की जानकारी नीचे शेयर की|
प्रधानमंत्री जन धन योजना की विशेषताए एंव

 उद्देश्य :-

प्रधानमंत्री जन धन योजना भारत देश में फाइनेंसियल समावेशन पर एक राष्ट्रिय मिशन है इस योजना का मुख्य उद्देश्य सभी परिवारों का बैंक खाता खुलवाना है प्रधानमंत्री जी के द्वारा स्वाधीनता दिवस के अवसर पर लाल किले से घोषित प्रधानमंत्री जन धन योजना देश भर के गरीब लोगों को बैंक और अन्य वित्तीय सेवाओं से जोड़ने के लिए एक महत्वकांक्षी परियोजना है| प्रधानमंत्री जन धन योजना की घोषणा 15 अगस्त, 2014 को हुई थी लेकिन इसका शुभारंभ 28 अगस्त, 2014 को भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया था इस योजना को शुरू करने से पहले मोदी जी ने सभी बैंकों को ई-मेल भेजा था जिसमें उन्होंने हर परिवार के लिए एक बैंक खाता जरूरी होने की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 30,000 रुपए तक का जीवन बीमा व्यक्ति को उसकी मृत्यु पर सामान्य शर्तों की प्रतिपूर्ति पर ही देय होगा डेबिट कार्ड और नए मोबाइल इंटरनेट से ग्रामीण भारत के लोग भी दुनिया से जुड़ेंगे और विश्व के किसी भी शहर, बाजार से अपने लिए औजार और सामान खरीद सकेंगे। लोगों को सरकार से मिलने वाली आर्थिक राशि का भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में होगा जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा और लोगों को पूरी राशि समय पर मिलेगी लोगों में बचत की समझ और प्रवृत्ति बढ़ेगी जिससे वह आर्थिक रूप से ज्यादा सक्षम और आत्म निर्भर बनेगा भारतियों का अधिक-से-अधिक 40% प्रतिदिन एक डॉलर से भी कम पर अपना जीवन व्यतीत करते हैं प्रधानमंत्री जन धन योजना के इस तरह के जीवन को सुधारने तथा उनमें सुरक्षा के भाव को जगाने के लिए बनाई गई है।
प्रधानमंत्री जन धन योजना के लिए पात्रता :-
इस योजना के अंतर्गत सात करोड़ से भी ज्यादा परिवारों को प्रधानमंत्री जन धन योजना में भाग लेने और बैंक खाता खोलने के लिए बैंकों में घोषणा की प्रधानमंत्री जन धन योजना के उद्घाटन के दिन ही एक करोड़ पचास लाख खाते खोले गये थे नए बैंक खातों को खोलने के लिए 60000 कैंप लगाए गए थे अधिकारीयों के मुताबिक जन धन सिर्फ बैंक खाता नहीं है बल्कि इसके साथ लेनदेन को कैशलेस और अर्थव्यवस्था को डिजिटल बनाने की शुरुआत हो रही है। इस योजना में 1 लाख रुपए का बीमा होगा जो विपत्ति के समय पर परिवार की बहुत मदद करेगा घर से बाहर नौकरी करने वाले लोग आसानी से पैसा घर पर भेज सकेंगे ग्रामीण व पिछड़े इलाकों में लोगों की बचत और वित्तीय सुरक्षा भी बढ़ेगी।
प्रधानमंत्री जन धन योजना का फॉर्म भरने के लिए जरूरी कागजात :-
अगर आपके पास आधार कार्ड या आधार संख्या उपलब्ध है तो आपको बैंक खाता खुलवाने के लिए कोई अन्य कागज की जरूरत नहीं पडती है अगर आपके पास आधार कार्ड उपलब्ध नहीं है तो आपको कानूनी दस्तावेजों की जरूरत पडती है जैसे – ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, पासपोर्ट अथवा नरेगा कार्ड आदि अगर आपका पता बदल गया है तो अपने वर्तमान पते को खुद के द्वारा प्रमाणित करके देना आवश्यक होता है| इस योजना के तहत जिनके पास आधार कार्ड या कोई अन्य पहचान नहीं है उसका पहचान पत्र बनाया जाएगा किसानों, आम जनता और अन्य ग्रामीण लोगों के लिए कृषि जैसे अन्य कारणों के लिए लोन लेना सरल हो जाएगा भारत में नकद धन का कम प्रयोग होगा जिससे काले धन पर नियंत्रण लगेगा और सरकार का खर्च भी बच जाएगा इसके साथ-साथ आमदनी भी बढ़ेगी।
प्रधानमंत्री जनधन योजना की प्रक्रिया:-
इस योजना के तहत छ: महीने तक संतोषजनक परिचालन के बाद ओवरड्राफ्ट की सुविधा भी दी जाएगी इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण लोग भी वित्तीय सुविधाओं जैसे इंश्योरेंस, वाहन लोन, गृह लोन, फसल बीमा आदि से जुड़ सकेंगे हर परिवार की महिला के लिए केवल एक खाते में 5,000 रुपए तक की ओवरड्राफ्ट की सुविधा उपलब्ध है
प्रधानमंत्री जन धन योजना की मुख्य सेवाएं :-
प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खाता धारकों को 30,000 रूपए की न्यूनतम राशि का जीवन बीमा दिया जाएगा इसके साथ 1 लाख का एक्सीडेंटल बीमा भी दिया जायेगा गरीब लोगों को आपत्ति के समय पैसे के लिए साहूकार पर निर्भर होना पड़ता है| जिस कारण साहूकार उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे मनचाहा ब्याज लेते हैं और गरीब कभी उस कर्ज से मुक्त नहीं हो पाता है | लेकिन प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खाता धारी छ: महीने के अंतराल में 5,000 रूपए की राशि को सीधे बैंक से लोन के रूप में प्राप्त कर सकता है अन्य बचत खाते के लिए खाताधारी को कुछ राशि बैंक खाते में जमा करवाना अनिवार्य होता है यह राशि खाताधारी की ही होती है लेकिन गरीबों की स्थिति को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खाते बिना किसी राशि के खोले जा रहे हैं जिन्हें जीरो बैलेंस सुविधा कहा जाता है। अन्य प्रकार के एटीएम कार्ड की तरह प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खाताधारी को भी रूपए कार्ड की सुविधा प्रदान की जा रही है यह कार्ड भी अन्य एटीएम कार्ड की तरह ही काम करता है रूपए कार्ड की सहायता से खाताधारी किसी भी बैंक एटीएम से रूपए निकाल सकता है इस कार्ड को एक महीने में चार बार प्रयोग किया जा सकता है लेकिन अगर आप चार बार से अधिक प्रयोग करते हैं तो आपको कुछ रुपयों का भुगतान करना पड़ता है।
  Official WebSite :-  Click Here
अगर हमारे द्वारा बताइए कि जानकारी अच्छी लगी है|अपने परिवार दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें ताकि भारत में अभी भी बहुत सारे परिवार हैं जो भारतीय गवर्नमेंट द्वारा चलाई जा रही योजना के बारे में पता नहीं है| जिस कारण बहुत सारे परिवार ऐसी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं|