प्रधानमंत्री आवास योजना 2019 | प्रधानमंत्री आवास योजना पात्रता सूची 2019-20

प्रधानमंत्री आवास योजना  2019:-

प्रधानमंत्री आवास योजना का शुभारम्भ 25 जून,2015 को हुआ। इस योजना का उद्देश्य 2022 तक सभी को घर उपलब्ध करना है। इस के लिए सरकार 20 लाख घरो का निर्माण करवाएगी जिनमे से 18 लाख घर झुग्गी –झोपड़ी वाले इलाके में बाकि 2 लाख शहरों के गरीब इलाकों में किया जायेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत कमजोर आय वर्ग (EWS) और लोअर इनकम ग्रुप (LIG) को मिलने वाली क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी स्कीम (ब्याज सब्सिडी) का फायदा अगले साल तक उठाया जा सकता है| प्रधानमंत्री आवास योजना प्रावधानों के मुताबिक PMAY में होम लोन की रकम 3 से 6 लाख रुपये तक थी,जिस पर PMAY के तहत ब्याज पर सब्सिडी दी जाती थी अब इसे बढ़ाकर अब 18 लाख रुपये तक कर दिया गया है| इस योजना के अंतर्गत, सरकार 2011 की जनगणना और उनके निकटतम नियोजन क्षेत्र के अनुसार सभी स्टेच्यूटरी टाउन्स लाभार्थियों को प्राइमरी लेंडिंग इंस्टियूशन के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान करती है । इस आलेख में  PMKY  के तहत घर खरीदने के लिए आवेदन की शर्तें क्या है ? , प्रधानमंत्री आवास योजना विशेषताएं , प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता क्या है , प्रधानमंत्री आवास योजना आय का प्रमाण , प्रधानमंत्री आवास योजना में कितनी सब्सिडी मिलती है, प्रधानमंत्री आवास योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें , प्रधानमन्त्री आवास योजना नई लिस्ट 2019 आदि की  जानकारी दी हु |


PMKY  आवास योजना को 3 फेज में विभाजित किया है|:-


1.) पहला फेज अप्रैल 2015 को शुरू किया था और जिसे मार्च 2017 में समाप्त कर दिया गया है इसके अंतर्गत 100 से भी अधिक शहरों में घरो का निर्माण हुआ है।

2.)
दूसरा फेज अप्रैल 2017 से शुरू हुआ है जो मार्च 2019 में पूरा होगा इसमें सरकार ने 200 से ज्यादा शहरों में मकान बनाने का लक्ष्य रखा है।

3.)
तीसरा फेज अप्रैल 2019 में शुरू किया जाएगा और मार्च 2022 में समाप्त किया जाएगा जिसमे बाकि बचे लक्ष्य को पूरा किया जाएगा।



प्रधानमंत्री आवास योजना विशेषताएं:- 

1.)
इस योजना के तहत मिलने वाली राशि और सब्सिडी राशि डायरेक्ट उम्मीदवार के बैंक खाते में आएगी जो कि आधार कार्ड से लिंक होगा जिससे कि उसे इसका सम्पूर्ण फायदा मिल सके।
2.) प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले पक्के मकान 25 स्कार मीटर (लगभग 270 स्क्वायर फिट) के होंगे जो की पहले से बड़ा दिए गए है पहले इनका आकर 20 स्कार मीटर (लगभग 215 स्क्वायर फिट) तय किया गया था।
3.) इस योजना में लगने वाला खर्चा केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा मिलकर किया जायेगा । मैदानी क्षेत्रोँ में इस शेयर की जाने वाली राशि का अनुपात 60:40 होगा वहीं उत्तर-पूर्व और हिमालय वाले तीन राज्यों जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में यह अनुपात 90:10 होगा।
4.) प्रधान मंत्री आवास योजना को स्वच्छ भारत योजना से भी जोड़ा गया है इसके अंतर्गत बनने वाले शौचले के लिए स्वच्छ भारत योजना के तहत 12,000 रूपए अलग से आवंटित किये जायेंगे।
5.) इस योजना के तहत यदि लाभार्थी चाहे तो 70 हजार रुपय का लोन भी ले सकता है जो की बिना ब्याज के होगा जिस क़िस्त रूप में पुनः भरना होगा जो की उसे विभिन्न फाइनेंसियल इंस्टिट्यूट से अप्लाई करके लेना होगा। शहरी चैत्र में उम्मीदबार 70 हजार से अधिक लोन ले सकता है जो की बहुत ही काम ब्याज डरो पर उपलभ्ध होगा। लोन केटेगरी LIG, HIG, MIG केटेगरी के हिसाब से मिलेगी ।
6.) लाभार्थी को संपूर्ण सुविधा जैसे टॉयलेट, पीने का पानी, बिजली, सफाई खाना बनाने के लिए धुआ रहित ईंधन, सोशल और तरल अपशिष्टो से निपटने के लिए इस योजना को अन्य योजनाओं से जोड़ा भी गया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता क्या है|:-
1.) प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ 21 से 50 साल तक कोई भी व्यक्ति उठा सकता है।

2.) प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए सालाना आमदनी निम्न चाहिए।

a)  EWS (निम्न आर्थिक वर्ग) के लिए सालाना आय 3 लाख होनी चाहिए।

b) LIG(कम आय वर्ग) के लिए सालाना आमदनी 3 से 6 लाख के बीच होनी चाहिए।

c)  MIG (माध्यम आय वर्ग) के लिए सालाना आमदनी 12 से 18 लाख के बीच होनी चाहिए।
प्रधानमंत्री आवास योजना आय का प्रमाण:- 

1.)
वेतन पाने वाले लोगों के लिए वेतन प्रमाण पत्र, फार्म 16, या इनकम टैक्स रिटर्न (ITR)

2.)
अपना काम करने वाले लोगों के लिए 2.50 लाख रुपये तक की सालाना आमदनी के लिए आय प्रमाण पत्र के रूप में हलफनामा प्रस्तुत किया जा सकता है|
3.) अगर सालाना आमदनी 2.50 लाख रुपये से अधिक है तो उसके लिए आमदनी का उचित सबूत प्रस्तुत करना जरूरी है|
प्रधानमंत्री आवास योजना में कितनी सब्सिडी मिलती है|:-

1.) 6
लाख तक के लोन के लिए 6.5 फीसदी सब्सिडी मिलती है।

2.)
जिन लोगो की सालाना आय 12 लाख रूपये है उनको 9 लाख तक के लोन पर 4 फीसदी ब्याज सब्सिडी मिलती है।

3.
जिन लोगों की सालना आय 18 लाख रूपये है उनको 12 लाख तक लोन मिलता है और वो उस लोन पर 3 फीसदी ब्याज सब्सिडी का लाभ उठा सकते है।
प्रधानमंत्री आवास योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें:-
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत संबंधित शहरी स्थानीय निकायों द्वारा नि:शुल्कव ऑफलाइन एवं ऑनलाइन की मांग सर्वेक्षण किया जाता है पात्र लाभार्थियों द्वारा स्वयं भी मंत्रालय की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है राज्यो संघ राज्ये क्षेत्रो की सरकार द्वारा कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से पंजीकरण की सुविधा नाम मात्र की लागत रुपए 25 पर उपलब्ध कराया जा रही हैै ।
1.) आवास योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmaymis.gov.in इस लिंक के माध्यम से वेबसाइट पर जाएं।
2.) यहां मेनू में “Citizen Assessment” के लिंक पर क्लिक करें। अगर आप अभी किसी स्लम (गन्दी बस्ती) में रहते हैं तो “For Slum Dwellers” पर क्लिक करें अथवा “Benefit Under Other 3 Components” पर क्लिक करें।
3.) अब आपको अगली स्क्रीन दिखाई देगी। इसमें अपना आधार नंबर भरना है और “Check” पर क्लिक करना है।
4.) यदि आपका आधार नंबर सही है तो आपके सामने नीचे दिए गए फोटो के समान एक आवेदन पत्र खुलेगा जिसमें आपको अपनी सभी जानकारी भरनी होगी और सबसे नीचे दिए गए “Submit / सुरक्षित” बटन पर क्लिक करना होगा। यदि आधार नंबर गलत है तो आप दोबारा सही आधार नंबर भरकर कोशिश करें।
5.) “Submit / सुरक्षित” बटन पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक आवेदन क्रमांक दिया जाएगा, जिसे आप प्रिंट कर सकते हैं। इस आवेदन क्रमांक को कहीं भी लिख लें ताकि भविष्य में आप अपने आवेदन की स्थिति पता कर सकें।
PMKY ऐसे मिलती है सब्सिडी :-
मान लीजिए अगर 12 लाख रुपये के लोन पर ब्याज का 3% कुल 2.30 लाख रुपये बन रहा है। ऐसे में यह रकम आपके लोन की रकम से ही घटा दी जाएगी और बकाया रकम पर बैंक की ओर से तय ब्याज दर के साथ EMI भरनी होगा। यानी, 12 लाख रुपये में से 2.30 लाख रुपये घटाने के बाद बची रकम 9.7 लाख रुपये पर आपको 9% (अगर बैंक की ब्याज दर यही हो तो) के ब्याज दर के साथ EMI देनी पड़ेगी। इसका फायदा यह होगा कि आपकी EMI ही कम हो जाएगी क्योंकि सरकार हर महीने आपके लोन अकाउंट में इंट्रेस्ट सब्सिडी की रकम डाल दिया करेगी।ब्याज सब्सिडी को दो केंद्रीय नोडल एजेंसियों- नैशनल हाउसिंग बैंक और हाउसिंग व अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के माध्यम से चैनल किया जाता है| सुप्रीम सरकारी संस्थान, लेंडिंग इंस्टिट्यूशन को सब्सिडी प्रदान करते हैं|और वे योग्य आवेदकों को सब्सिडी का लाभ उठाने में मदद करते हैं।
प्रधानमन्त्री आवास योजना नई लिस्ट 2019 :- 
प्यारे दोस्तों आज हम इस आर्टिकल में प्रधानमन्त्री आवास योजना नई लिस्ट 2019 जानकारी लेकर आए है हम आपको बताएगे की आप किस प्रकार घर बैठे ऑनलाइन प्रधानमन्त्री आवास योजना पात्रता सूचि देख सकते है भारत के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमन्त्री आवास योजना की शुरुआत की थी प्रधानमन्त्री आवास योजना शुरू होने के बारे में दो चरणों में बाट दिया गया था प्रधानमन्त्री शहरी आवास योजना प्रधानमन्त्री ग्रामीण आवास योजना नाम दिया गया था ।दोस्तों प्रधानमन्त्री आवास योजना ले लिए लोगो ने ऑनलाइन आवेदन किए थे ।प्रधानमन्त्री आवास योजना ऑनलाइन आवेदन रजिस्टेशन खत्म हो जाने के बाद लोगो को बेसब्री से प्रधानमन्त्री आवास योजना 2019 की लिस्ट का इंतजार था अब उन लोगो का इंतजार खत्म हो गया क्योकि प्रधानमन्त्री आवास योजना सूचि 2019 आ चुकी है ।